Predefined Colors

महाशिवरात्रि पर राशि के अनुसार करें भोलेनाथ का रुद्राभिषेक, होगी सभी मनोकामनाएं पूरी

महाशिवरात्रि पर राशि के अनुसार करें भोलेनाथ का रुद्राभिषेक, होगी सभी मनोकामनाएं पूरी

Mahashivratri 2023: शिव पूजा का सबसे उत्तम दिन महाशिवरात्रि आज 18 फरवरी को है। इस दिन आप अपनी राशि (Zodiac Sign) के अनुसार भगवान शिव L(ord Shiva) की पूजा करके उनको प्रसन्न कर सकते हैं। उनकी कृपा पा सकते हैं. राशि अनुसार शिव जी की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और शांति मिलती है। हर राशि का अपना एक स्वामी ग्रह है, उस आधार पर भगवान शिव की उनके प्रिय वस्तुओं से पूजा करते हैं, ताकि महादेव जल्द प्रसन्न हो सकें। आइए जानते हैं कि इस महाशिवरात्रि पर आप आपनी राशि के अनुसार शिव पूजा कैसे करें?

महाशिवरात्रि पर भोले बाबा को दूध अर्पित करना विशेष फलदायी बताया गया है। विष्णु पुराण के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान जब शिवजी ने सारा विष अपने कंठ में ग्रहण कर लिया था तब देवताओं ने उनका दूध से अभिषक किया था। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि राशि अनुसार किन चीजों से भोलेनाथ का अभिषेक करें, जिससे भगवान शिव प्रसन्न हों और आपको उनका आशीर्वाद प्राप्त हो…

रुद्राभिषेक का महत्व:

महाशिवरात्रि पर भोले बाबा को दूध अर्पित करना विशेष फलदायी बताया गया है। विष्णु पुराण के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान जब शिवजी ने सारा विष अपने कंठ में ग्रहण कर लिया था तब देवताओं ने उनका दूध से अभिषक किया था। जिससे शिवजी पर विष का प्रभाव कम हो गया था, तभी से भोलेनाथ का अभिषेक शुरू हुआ।आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि राशि अनुसार किन चीजों से भोलेनाथ का अभिषेक करें, जिससे भगवान शिव प्रसन्न हों और आपको उनका आशीर्वाद प्राप्त हो…

मेष राशि: इस राशि के जातकों को भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर बेलपत्र पर सफेद चंदन से श्रीराम लिखकर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से पूर्व शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाना भूलें।

वृषभ राशि: भगवान शिव की कृपा पाने के लिए वृष राशि के जातकों को विशेष रूप से दूध-दही और शक्कर का प्रयोग करना चाहिए। सबसे पहले शिवलिंग पर दही से अभिषेक करें, फिर जल चढ़ाएं। इसके बाद शक्कर से अभिषेक करें और फिर जल चढ़ाएं। इसके पश्चात् दूध से अभिषेक करें और फिर जल चढ़ाकर सफेद चंदन से तिलक लगाएं और ​श्रद्धा भाव से शिव मंत्र का जप करें।

मिथुन राशि: आपकी राशि पर बुध देव का आधिपत्य है। इसलिए आप भांग मिश्रित दूध से शिव जी का अभिषेक करेंगे तो मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। नौकरी और व्यवसाय में प्रगति होगी।

कर्क राशि: आपकी राशि पर चंद्र देव का आधिपत्य है। इसलिए आप लोगों को इस  महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर दूध, दही, गंगाजल एवं मिश्री से अभिषेक करना चाहिए। सुख-समृद्धि और संपन्नता पाने के लिए कर्क राशि के जातकों को यह उपाय जरूर करना चाहिए।

सिंह राशि: इस राशि के शिव साधक भगवान शिव की कृपा पाने के लिए शुद्ध घी से अभिषेक करना चाहिए। इस पूजन से उनके जीवन में आ रही आर्थिक समस्याएं शीघ्र ही दूर हो जाएंगी।

कन्या राशि: आप लोगों को धतूरा, गांजा, शमी और दही से शिव जी का अभिषेक करना चाहिए, जिससे आपके गुप्त शत्रुओं का नाश होगा और रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी।

तुला राशि: आप पंचामृत से शिव जी का अभिषेक करेंगे तो आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी एंव संतान सुशिक्षित व आज्ञाकारी होगी।

वृश्चिक राशि: भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए वृश्चिक राशि के जातकों को गंगाजल और दूध में शक्कर मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। इसके पश्चात् शिवलिंग पर लाल चंदन से तिलक जरूर लगाएं।

धनु राशि: भगवान शंकर की कृपा पाने के लिए धनु राशि के जातकों को कच्चे दूध के साथ केसर, गुड़, हल्दी मिलाकर अभिषेक करना चाहिए। शुभ फलों की प्राप्ति के लिए पूजा में पीले फूल का प्रयोग करें।

मकर राशि: गन्ने के रस से शिवजी का अभिषेक करने पर परिवार में सुख और समृद्धि आएगी साथ ही शरीर निरोगी होगा।

कुंभ राशि: इस राशि के जातकों को महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का घी, शहद, शक्कर और बादाम के तेल से अभिषेक करना चाहिए। इसके पश्चात् नारियल का जल अर्पित करें और नीले रंग के फूल चढ़ाएं। इसके पश्चात् सरसों के तेल से तिलक करें और फिर रोली से तिलक लगाएं।

मीन रशि: इस राशि के जातकों को भगवान शिव का कच्चे दूध, केसर एवं गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए। अभिषेक के बाद शिवलिंग का हल्दी एवं केसर से तिलक करें।

आचार्य मुरारी पांडेय जी

।।। जय सियाराम।।।

 

यह भी पढ़े: जानें शिव पुराण के मुताबिक महाशिवरात्रि पर कौना सा फूल चढ़ाने से मिलता है कैसा फल

यह भी पढ़े: क्यों मनाई जाती है – महा शिवरात्रि कथा और पूजाविधि

यह भी पढ़े: जानिए महाशिवरात्रि के दिन क्या करें और क्या न करें, क्या करने से मिलता है भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद 

यह भी पढ़े: इस बार महाशिवरात्रि पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, इन 3 लकी राशियों  पर बरसेगी कृपा

यह भी पढ़े: महाशिवरात्रि पर राशि के अनुसार करें भोलेनाथ का रुद्राभिषेक, होगी सभी मनोकामनाएं पूरी

 

अपनी व्यक्तिगत समस्या के निश्चित समाधान हेतु समय निर्धारित कर ज्योतिषी आचार्य मुरारी पांडेय जी से संपर्क करे| हमआपको निश्चित समाधान का आश्वासन देते है |

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कीजिये और उसका screenshot हमे भेजिए ( WhatsApp : +91 – 9717338577 ) और पाईये निशुल्क संपूर्ण जन्म कुंडली हिंदी या English में।

 

Trusted Since 2000

Trusted Since 2005

Millions of Happy Customers

Millions of happy Customers

Users from Worldwide

Users from Worldwide

Effective Solutions

Effective Solutions

Privacy Guaranteed

Privacy Guaranteed

Safe and Secure

Safe and Secure