Predefined Colors

Braj Holi Dates 2023: जानें ब्रज धाम में किस दिन मनाई जाएगी कौन सी होली

जानें ब्रज धाम में किस दिन मनाई जाएगी कौन सी होली

बसंत पंचमी से ही ब्रज मंडल में रंगोत्सव शुरू हो चुका है। ऐसे में आइये जानते हैं वृंदावन, मथुरा और बरसना समेत पूरे ब्रज धाम में कब-कब मनाई जाएगी होली।

होली का त्यौहार बस आने को ही है। इस साल 8 मार्च को धुलेंडी खेली जाएगी। जहां एक ओर दुनियाभर में होली मात्र एक दिन के लिए मनाई जाती है तो वहीं, दूसरी तरफ ब्रज धाम में होली का पर्व पूरे 40 दिनों तक चलता है।

40 दिवसीय इस रंगोत्सव की धूम मन को आनंद और आत्मा को भक्ति भाव से भर देती है। यहां तक कि ब्रज धाम में सिर्फ रंगों से ही नहीं बल्कि कई अन्य तरीकों से भी होली खेली जाती है। लड्दुमार होली से लेकर गोबर की होली तक का प्रचलन है।

हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट आचार्य मुरारी पांडेय जी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आज हम आपको ब्रज मंडल में कब-कब और कौन-कौन सी होली खेली जाएंगी इसके बारे में बताने जा रहे हैं। तो आप भी नोट कर लें ब्रज की होली की डेट्स बिना देरी किए।

लड्डूमार होली 2023 
बरसाना में होली की शुरुआत लड्डूमार होली से होती है। यह होली श्री राधा रानी (कैसे बनी राधा रानी किशोरी जी) के जन्म स्थल बरसाना में राधा रानी के श्रीजी मंदिर में खेली जाती है। इस साल लड्डूमार होली 27 फरवरी 2023 को खेली जानी है।

लट्ठमार होली 2023 
बरसाना की प्रमुख और बहुप्रचलित होली लट्ठमार होली 28 फरवरी 2023 को खेली जाएगी। इस दिन नंदगांव से आए ग्वालों पर बरसाना की ग्वालिनें लट्ठ बरसाकर होली खेली हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Holi 2023: होली की तिथि, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और महत्व

छड़ीमार होली 2023 
बरसाना ही नहीं नंदगांव में भी लट्ठमार होली खेली जाती है। इस दिन बरसाना के ग्वाले नंदगांव जाते हैं और नंदगांव की ग्वालिनें उन पर लट्ठ बरसाती हैं। इस बार नंदगांव की लट्ठमार होली 1 मार्च 2023 को खेली जाएगी।

कृष्ण जन्मभूमि होली 2023
श्री कृष्ण की जन्मभूमि यानी कि मथुरा में कृष्ण (श्री कृष्ण आकर्षण मंत्र) जन्मस्थान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं जिनमें भरकर गुलाल उड़ता है। ऐसी कोई गली नहीं बचती जहां रंग की छाप न हो। इस बार यह क्रायक्रम 3 मार्च 2023 को मनाए जाएंगे।

छड़ीमार होली 2023 
गोकुल में छड़ीमार होली खेली जाती है। इस साल यह होली 4 मार्च 2023 को खेली जाएगी। वहीं, फालेन गांव में महा होलिका दहन होता है जिसमें से हुलियारे नंगेपांव गुजरते हैं। इस साल फालेन गांव में होलिका दहन 6 मार्च 2023 को होगा।

मथुरा होली का डोला 2023 
मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर का डोला निकलता है। साथ ही, चौबों का डोला भी निकलता है जो बेहद आकर्षक होता है। इस बार रंगोत्सव का यह डोला 7 मार्च 2023 को मथुरा की गली-गली से निकलेगा।
इसे जरूर पढ़ें: होलिका दहन के दिन करें ये 10 टोटके

दाउजी का हुरंगा 2023
इसके बाद मुख्य होली वाले दिन जहां पूरे ब्रज मंडल में होली खेली जाएगी तो वहीं, बलदेव मंदिर से होता हुआ दाऊजी का हुरंगा निकलेगा। यह हुरंगा 8 मार्च 2023 को निकलेगा।

रंगनाथ जी की होली
इसके बाद होली का समापन 12 मार्च 2023 को रंग पंचमी के दिन रंगनाथ जी की होली के साथ होगा। तो ये थी ब्रज मंडल में खेली जाने वाली भिन्न-भिन्न होलियां और उनकी तिथियां।

आचार्य मुरारी पांडेय जी

।।। जय सियाराम।।।

 

यह भी पढ़े: आखिर क्यों मनाते हैं हम होली? जानिए इस पर्व की कथा और पौराणिक रहस्य

यह भी पढ़े: बड़ी मुश्किलों से बचना चाहते हैं तो होली से पहले जरूर करें पूजा के 8 महाउपाय

यह भी पढ़े: इस साल 7 या 8 मार्च, किस दिन खेली जाएगी होली? जानें होलिका दहन का सही मुहूर्त

अपनी व्यक्तिगत समस्या के निश्चित समाधान हेतु समय निर्धारित कर ज्योतिषी आचार्य मुरारी पांडेय जी से संपर्क करे| हमआपको निश्चित समाधान का आश्वासन देते है|

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कीजिये और उसका screenshot हमे भेजिए ( WhatsApp : +91 – 9717338577 ) और पाईये निशुल्क संपूर्ण जन्म कुंडली हिंदी या English में।

Trusted Since 2000

Trusted Since 2005

Millions of Happy Customers

Millions of happy Customers

Users from Worldwide

Users from Worldwide

Effective Solutions

Effective Solutions

Privacy Guaranteed

Privacy Guaranteed

Safe and Secure

Safe and Secure